लाइव न्यूज़ :

सरकार को पीएफआई और अन्य एनजीओ द्वारा विदेशी धन के इस्तेमाल की शिकायतें मिली थीं : मप्र के गृहमंत्री

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:40 IST

Open in App

भोपाल, 30 नवंबर गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के विदेशों से चंदा प्राप्त करने के मामलों की जांच के आदेश के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि सरकार को धर्म परिवर्तन की गतिविधियों में शामिल पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) और अन्य एनजीओ द्वारा विदेशी धन के इस्तेमाल की शिकायतें मिली हैं।

एक दिन पहले सोमवार को चौहान ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को विदेशी धन प्राप्त करने वाले एनजीओ के साथ-साथ समाज में दुश्मनी फैलाने वाले और धर्म परिवर्तन में लिप्त लोगों की जांच करने का निर्देश दिया था।

मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं गृह मंत्री मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ एनजीओ को विदेशों से चंदा मिलने का मुद्दा गंभीर है। पिछले कुछ दिनों में पीएफआई और धर्म परिवर्तन में शामिल संगठनों द्वारा विदेशी कोष के इस्तेमाल की शिकायतें मिली हैं। यह निश्चित रुप से जांच का विषय है कि धन कहां से आ रहा है और कैसे खर्च किया जा रहा है।’’

अक्टूबर की शुरुआत में त्रिपुरा में हिंसा को लेकर उज्जैन में स्थानीय प्रशासन को सौंपे गए एक ज्ञापन में कथित तौर पर ‘‘ आपत्तिजनक’’ भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में इस्लामिक संगठन, पीएफआई के छह सदस्यों को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने खरगोन और झाबुआ जिलों में धर्म परिवर्तन के दो मामलों में राजस्थान और गुजरात के सात लोगों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खरगोन जिले में धर्म परिवर्तन के मामले में ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) के एक पादरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे