लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून वापस लेने के निर्णय से ‘दंभ की राजनीती’ से ‘आत्मनिरीक्षण की ओर जा रही सरकार: मसूदी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 नवंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद हसनैन मसूदी ने शुक्रवार को कहा कि तीनों कृषि कानून को वापस लेने के निर्णय से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार “दंभ की राजनीती” से “आत्मनिरीक्षण और पुनर्मूल्यांकन” की ओर जा रही है।

इसके साथ ही मसूदी ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई। उन्होंने पांच अगस्त 2019 को लिए गए निर्णय को पलटने की मांग की जिससे अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त कर दिए गए थे।

मसूदी ने कहा, “एक साल तक व्यापक स्तर पर विरोध झेलने और 800 किसानों की मौत तथा संपत्ति का नुकसान होने तथा अकारण बचाव करने के बाद तीन कृषि कानूनों को वापस लिया जाना यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि सरकार दंभ की राजनीति से आत्मनिरीक्षण और पुनर्मूल्यांकन की ओर बढ़ रही है।”

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से लोकसभा सदस्य मसूदी ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर कानून बनाने से पहले उसे व्यापक चर्चा के लिए सार्वजनिक मंच पर रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “इस निर्णय से हमें यह भी पता चलता है कि ‘ऐसा कुछ नहीं होता कि घड़ी की सुइयां पीछे है जा सकतीं’ और परिस्थिति की मांग के अनुसार, फैसलों पर पुनर्विचार किया जा सकता है।”

मसूदी ने कहा कि प्रधानमंत्री को इसी प्रकार का आत्मनिरीक्षण पांच अगस्त 2019 के फैसले पर भी करना चाहिए जिसके द्वारा “एकतरफा, असंवैधानिक और अनैतिक तरीके” से जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया