लाइव न्यूज़ :

आपात स्थिति में सरकारी वित्तपोषण की जरूरत होती है, इसलिए टीका मुफ्त हो:विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: April 25, 2021 16:58 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 अप्रैल एक मशहूर जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ ने रविवार को इस बात की वकालत की कि कोविड-19 टीका मुफ्त लगाया जाना चाहिए क्योंकि किसी भी जनस्वास्थ्य आपात स्थिति में सरकारी वित्तीय समर्थन की जरूरत होती है।

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रो. के श्रीनाथ रेड्डी ने यह भी कहा कि यदि (बड़े जमावड़े जैसे) ‘ महामारी के फैलने में सहायक’ कार्यक्रम रोक दिये जाते हैं और लोग मास्क लगाना शुरू कर देते हैं, तो भारत में कोरोना वायरस के मामले तीन सप्ताह में ही घटने लगेंगे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ टीकाकरण मुफ्त होना चाहिए क्योंकि किसी भी जन स्वास्थ्य आपात स्थिति खासकर संक्रामक रोगों की स्थिति में सरकारी वित्त समर्थन की जरूरत होती है। दरअसल इसे जनहित समझा जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ असल में दुनिया में सभी अर्थशास्त्री इस पर सहमत हैं। इसलिए किसी भी देश द्वारा जनस्वास्थ्य आपातस्थिति पर शुल्क लगाने .... लोगों द्वारा (टीके) खरीदने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

रेड्डी ने कहा कि यदि कोई अपनी सुविधा के हिसाब से अपनी पसंद के किसी निजी अस्पताल में जाकर टीका लगवाना चाहता है तो वह सेवा शुल्क दे सकता है लेकिन टीकाकरण मुफ्त होना चाहिए।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष रह चुके रेड्डी से जब पूछा गया कि उन्हें भारत में कोविड-19 की मौजूदा दूसरी लहर के कब चरम पर पहुंचने की उम्मीद है तो उन्होंने कहा कि यह निर्भर करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह कोविड-19 संक्रमण के बारे में अनुमान लगाने के गणितीय प्रतिमान पर भरोसा नहीं करते क्योंकि उसमें इस बात को ध्यान में रखा ही नहीं गया है कि भारत में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों हैं जहां संक्रमण की भिन्न दरें हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘..... सभी (गणितीय) प्रतिमान इस पर आधारित है कि वायरस कैसे हरकत करता है, न कि हम कैसे प्रतिक्रिया करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos