लाइव न्यूज़ :

सरकार बनाना उद्देश्य है, महज कांग्रेस को हराना नहीं : अमरिंदर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 दिसंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का मिशन राज्य में अगली सरकार बनाना है और महज सत्तारूढ़ कांग्रेस को हराना नहीं है।

सिंह ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह पूरे राज्य से मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं।

उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द सभी तीन बड़े दलों -कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल-के कई मौजूदा एवं पूर्व विधायक उनकी पार्टी में शामिल होंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरूआत में होना है।

अपनी पार्टी का एजेंडा साझा करते हुए सिंह ने कहा कि वह यहां एक बार फिर महज मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मिशन न सिर्फ पंजाब को बचाना है, बल्कि इसके अतीत के गौरव को भी बहाल करना है।’’

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ उनकी व्यक्तिगत रंजिश नहीं है लेकिन उन्हें पाकिस्तान सरकार और इसके सैन्य प्रतिष्ठान से समस्याएं हैं ‘‘जो आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है और सीमाओं पर हमारे सैनिकों की जान ले रहा है। पिछले पांच साल में पंजाब के 83 सैनिक मारे गये। कल्पना कीजिए कि पूरे देश से यह संख्या कितनी होगी।’’

उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में कोई सच्चा भारतीय दावा नहीं कर सकता कि इमरान खान और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा मित्र हैं।

उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यदि आपके मित्र ऐसे लोग हैं जिनके बारे में आप गर्व से दावा करते हैं तो आप देश के शुभचिंतक नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह