लाइव न्यूज़ :

सरकार ने निजी अस्पतालों, लैबों में सीटी-स्कैन, एक्स-रे की अधिकतम कीमतें तय की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 16:23 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात मई कर्नाटक सरकार ने निजी अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं में सीटी-स्कैन और डिजिटल एक्स-रे के शुल्क की अधिकतम सीमा क्रमश: 1500 रुपये और 250 रुपये तय करने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर.के ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 का पता लगाने के लिए सीटी-स्कैन और एक्स-रे लगातार आवश्यक होते जा रहे हैं।

सुधाकर ने कहा, “हमें शिकायतें मिली हैं कि कुछ अस्पताल एवं लैब बहुत ज्यादा कीमतें वसूल कर लोगों का शोषण कर रहे हैं।” साथ ही कहा कि सरकार का निर्णय इसपर रोक लगाने के लिए ही है।

मंत्री ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और ज्यादा कीमतें वसूलने वाले अस्पतालों एवं लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल मुफ्त में सीटी-स्कैन और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने लोगों से यहां सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे