लाइव न्यूज़ :

कोरोना प्रबंधन में सरकार विफल, समाजवादी कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद करें : अखिलेश

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:41 IST

Open in App

लखनऊ, सात मई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कोरोना प्रबंधन और नियंत्रण में पूरी तरह विफल हो जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपने गांव, आसपास की जनता की भरपूर सहायता का संकल्प लें और यथासंभव मदद करें।

अखिलेश ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘आज के हालात में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब शहरों, महानगरों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों तक इसका विस्तार हो गया है, गांवों में तो स्वास्थ्य सेवायें नहीं के बराबर हैं और वहां संक्रमितों की जांच ही नहीं हो रही है, और उपचार तो दूर की बात है।’’

यादव ने कहा, ''यह बात जगजाहिर हो गई है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है और दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ती जा रही है।''

उन्होंने दावा किया, ''कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या न कम हो रही है और न मौतों का सिलसिला थम रहा है, ऑक्सीजन की कमी से उखड़ती सांसों के दौर में भी भाजपा सरकार संवेदनशून्य बनी हुई है।''

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जो दावे करें हकीकत में कोरोना के मरीज अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं और एम्बुलेंस में या स्ट्रेचर में इलाज तथा ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाएं, इंजेक्शन, सर्जिकल उपकरण, बाजार से गायब हैं और इनकी कालाबाजारी को सरकार रोकने में अक्षम है तथा समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के समय में जो स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की थी, उन्हें भाजपा सरकार ने आते ही बर्बाद कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!