लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 80 करोड़ लाभार्थियों के लिए मुफ्त खाद्यान्न योजना नवंबर तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून कोविड-19 महामारी के दौरान गरीबों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार ने लगभग 80 करोड़ लोगों को गेहूं और चावल मुफ्त में वितरित करने की योजना को नवम्बर तक बढ़ा दिया है।

केन्द्र ने अप्रैल में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मई और जून के लिए मुफ्त खाद्यान्न वितरण की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘‘पिछले साल जब कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगाया गया था, तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आठ महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि इस साल भी महामारी की दूसरी लहर के कारण मई और जून के लिए योजना लागू की गई थी।

मोदी ने कहा, ‘‘सरकार ने दीपावली तक पीएमजीकेएवाई को बढ़ाने का आज फैसला किया है। महामारी के दौरान, सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक लोगों को तय मात्रा में मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।’’

पीएमजीकेएवाई के अंतर्गत केंद्र राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आने वाले लगभग 79.39 करोड़ लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम खाद्यान्न मुफ्त में वितरित कर रहा है। यह वितरण एनएफएसए के तहत लाभार्थियों को नियमित आवंटन के अतिरिक्त है।

केंद्र एनएफएसए के तहत लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को दो-तीन रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम गेहूं और चावल प्रदान करता है। केंद्र अपनी खाद्यान्न आवश्यकता को पूरा करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं और धान की खरीद करता है।

राज्य के स्वामित्व वाली भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए नोडल एजेंसी है।

इस बीच इफको के प्रबंध निदेशक (एमडी) यू एस अवस्थी ने निर्णय पर टिप्पणी करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने संबंधी सरकार के इस फैसले की सराहना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन