लाइव न्यूज़ :

सरकार सऊदी अरब में दफन हिंदू व्यक्ति के अवशेष वापस लाने की प्रक्रिया तेज करे: अदालत

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा है कि शरिया कानून में कब्र में से शव निकालने पर कोई रोक नहीं है और भारत सरकार सऊदी अरब से उस हिंदू शख्स के अवशेष वापस लाने के मुद्दे को आगे बढ़ाए, जिसे वहां मुस्लिम रीति-रिवाजों के हिसाब से दफन कर दिया गया है।

मामले में एमिकस क्यूरी वकील एफ खान ने न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष अभिवेदन दिया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने कहा कि वह सऊदी सरकार की प्रतिक्रिया का कुछ और दिन इंतजार करेगी और उसकी प्रतिक्रिया नहीं आती है तो वह मुद्दे को आगे बढ़ाएगी।

केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि रमज़ान और कोविड-19 महामारी की वजह से शव के अवशेषों को वापस लाने की प्रक्रिया में समय लग रहा है।

उसने अदालत को यह भी बताया कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मामले पर प्रगति हो रही है और कुछ वक्त की जरूत है।

केंद्र सरकार के अभिवेदन के बाद अदालत ने मामले को 12 मई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

अदालत मृतक संजीव कुमार की पत्नी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिन्होंने यहां अंतिम संस्कार के लिए अपने पति के अवशेष लाने का अनुरोध किया है।

कुमार की 24 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से सऊदी अरब में मौत हो गई थी और बाद में शव को वहीं दफन कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह