लाइव न्यूज़ :

सरकार ने तीन क्षेत्रों को तरल आक्सीजन के इस्तेमाल पर रोक से छूट दी

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल तरल ऑक्सीजन के गैर-चिकित्सकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद सरकार ने सोमवार को तीन क्षेत्रों - शीशियों, दवा और रक्षा बलों - को इसका उपयोग करने की अनुमति दी।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने देश के कई हिस्सों, विशेष रूप से दिल्ली में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के बीच रविवार को गैर-चिकित्सकीय उद्देश्यों के लिए तरल ऑक्सीजन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

भल्ला का यह आदेश कोरोना वायरस की महामारी की नयी लहर की वजह से देश के कई हिस्सों, विशेषकर दिल्ली में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के बीच आया था।

सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में भल्ला ने कहा कि तीन क्षेत्र - शीशियां; दवा और रक्षा बलों को अब प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

बढ़ती मांग के कारण देश के कुछ हिस्सों में चिकित्सकीय ऑक्सीजन संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं क्योंकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर कई राज्यों में फैल गई है।

केंद्र सरकार देश के विभिन्न हिस्सों से ऑक्सीजन का प्राप्त करने की कोशिश करके और विशेष रेलगाड़ियां चलाकर उसे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों को उपलब्ध करा रही है।

साथ ही केंद्र सरकार सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों से ऑक्सीजन के परिवहन के लिए क्रायोजेनिक टैंक और अमेरिका से ऑक्सीजन संकेंद्रक प्राप्त कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल