लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में दलितों को न्‍याय दिलाने के बजाय उत्‍पीड़न में जुटी सरकार : प्रियंका

By भाषा | Updated: December 4, 2020 18:20 IST

Open in App

लखनऊ, चार दिसंबर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्‍तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ निरंतर अत्‍याचार और उत्‍पीड़न हो रहा है तथा दलित समुदाय के लोग प्रतिरोध के स्‍वर बुलंद कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को यहां उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ‘दलित महापंचायत’ को प्रियंका गांधी वाद्रा वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित कर रही थीं।

प्रियंका ने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''योगी सरकार उस घटना के बाद भी कोई सुधार करने और न्याय दिलाने के बजाय पीड़ितों पर ही अत्याचार करने में जुटी है और उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर रही है।''

उन्होंने मंगटा गांव कानपुर, ललितपुर, आजमगढ़ आदि जिलों में दलितों पर हुए अत्याचार-उत्पीड़न का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद को इसी वजह से जेल में डाला गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके सामने बड़ी ऐतिहासिक जिम्मेदारी है और आप लोगों के साथ खड़े होकर अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए।

उन्‍होंने कहा, ‘‘अभी मैं आंबेडकर छात्रावास के छात्रों से बात कर रही थी जहां छात्र आहत और दुखी हैं, क्योंकि सरकार उनके छात्रावासों को बंद कर देना चाहती है।’’

उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद की रिहाई के बाद प्रदेश भर में दलितों की आवाज को बुलंद करने के लिए दलित महापंचायत बुलाई गयी थी।

महापंचायत में प्रियंका ने अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय, संविधान व दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो