लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष के रास्ते पर, दिया नोटिस

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:01 IST

Open in App

अमरावती, एक दिसंबर आंध्र प्रदेश राज्य सरकारी संघ ने वेतन पुनरीक्षण आयोग की अनुशंसाओं को लागू करने सहित अपनी लंबित सभी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का नोटिस बुधवार को राज्य सरकार को दिया।

आंध्र प्रदेश ज्वाइंट एक्शन कमेटी (एपीजेएसी) के नेताओं ने यहां सचिवालय में मुख्य सचिव समीर शर्मा से मुलाकात की और उन्हें नोटिस दिया। संघ के नेताओं ने आश्वासन दिए जाने के बावजूद कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर नाखुशी जताई।

एपीजेएएसी के नेता बंदी श्रीनिवास राव और बोप्पाराजू वेंकेश्वरलु ने कहा, ‘‘इस गतिरोध के लिए केवल सरकार को जिम्मेदारर ठहराया जाना चाहिए। कर्मचारी हितैषी प्रशासन का दावा करने के बावजूद सरकार अबतक हमारे मुद्दो को लेकर अलग रुख अपनाए हुए है।’’

नोटिस के मुताबिक सात से 10 दिसंबर तक सभी कर्मचारी विरोध स्वरूप काली पट्टी पहनकर काम करेंगे। 13 दिसंबर को सभी तालुका और राजस्व संभागों में विरोध रैली निकाली जाएगी। 16 दिसंबर को पूरे राज्य में धरना दिया जाएगा। 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा जबकि 27 दिसंबर से एक जनवरी 2022 तक विशाखापत्तनम, तिरुपति, इलुरु और ओंगोले में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

श्रीनिवास राव और बोप्पाराजू ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार छह जनवरी को विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण से पहले जवाब दे और हमारे मुद्दों का समाधान करें। हमारा मानना है कि मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप गतिरोध को दूर कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया