लाइव न्यूज़ :

भोपाल में सरकारी कर्मचारी तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 14:57 IST

Open in App

जबलपुर/ भोपाल 20 जुलाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में पदस्थ एक सरकारी कर्मचारी को भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर एक ठेकेदार से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना (एसपीई) की जबलपुर इकाई के पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने को बताया कि लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने सुबह कार्यपालक अभियंता ऋषभ कुमार जैन (58) को भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

उन्होंने बताया कि जबलपुर के एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जैन ने सिविल और बिजली के काम का भुगतान जारी करने के लिए उससे तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी है।

एसपी ने बताया कि आरोपी अभियंता ने शिकायतकर्ता ठेकेदार से सिवनी जिला अस्पताल में किए गए काम के बदले 44 लाख रुपये का भुगतान जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने योजना बनाकर जैन को शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये का चेक लेते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया कि जैन के भोपाल स्थित घर की भी तलाशी ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो