लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:20 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 12963 मेवाड़ एक्सप्रेस से उदयपुर सिटी जा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में डाक विभाग के एक पोस्टल असिस्टेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी संजय खरवार ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को युवती कोच संख्या एस-6 में सवार थी, रास्ते में मथुरा जंक्शन आने पर एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा और यहां तक कि रात को सोते समय उसने पीड़िता की चादर खींच ली। आरोपी की पहचान जींद (हरियाणा) निवासी खुशीराम के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि युवती ने उदयपुर पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। उसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना चूंकि मथुरा में हुई थी इसलिए आरोपी को शनिवार को यहां लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे