लाइव न्यूज़ :

सरकार ने स्वामित्व योजना के लिए आवंटन दोगुना बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश किये गए केंद्रीय बजट में पंचायती राज मंत्रालय को चालू वित्त वर्ष के दौरान संशोधित व्यय की तुलना में वर्ष 2021-22 के लिए आवंटन 32 प्रतिशत बढ़ाकर 913.43 करोड़ रुपये किया गया है।

आवंटन में प्रमुख बढ़ोतरी स्वामित्व योजना में देखी गई, जो कि चालू वित्त वर्ष में 79.65 करोड़ रुपये से दोगुने से अधिक बढ़कर 200 करोड़ रुपये हो गई है।

स्वामित्व योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कैलेंडर वर्ष में की थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण घरों के मालिकों को अधिकार रिकार्ड और सम्पत्ति कार्ड जारी करना है। यह ऋण और अन्य वित्तीय सेवाओं के लिए ग्रामीण आवासीय संपत्तियों के मुद्रीकरण को भी सक्षम बनाता है।

विस्तृत वित्तीय विवरण के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पंचायती राज मंत्रालय को 913.43 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जबकि वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 690 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। हालांकि, चालू वित्त वर्ष के लिए बजट अनुमान 900.94 करोड़ रुपये था।

सरकार ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के लिए आवंटन को भी लगभग 19 प्रतिशत बढ़ाकर 593 करोड़ रुपये कर दिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आवंटन 499.94 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण