लाइव न्यूज़ :

दो घंटे की हड़ताल पर रहे सरकारी चिकित्सक, मरीज परेशान

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:51 IST

Open in App

जींद (हरियाणा),12 नवंबर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक सुबह दो घंटे की हड़ताल पर चले गए। चिकित्सक समय पर अस्पताल जरूर पहुंचे, लेकिन ओपीडी में जाने की जगह अस्पताल के बाहर धरना देकर बैठ गए। चिकित्सकों ने नारेबाजी कर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती किए जाने पर रोष जताया। चिकित्सकों की इस हड़ताल के चलते मरीज ओपीडी के बाहर चक्कर लगाते रहे।

इसी कड़ी में जींद में भी सरकारी डॉक्टर दो घंटे की हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने जहां ओपीडी का बहिष्कार किया, वहीं आपात सेवाओं तथा पोस्टमॉर्टम आदि कार्य को सुचारू रखा। दो घंटे के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल के चिकित्सक मुख्य गेट पर एकत्रित हुए और स्वास्थ्य विभाग में सीधे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने पर रोष जताया।

एसोसिएशन के उपप्रधान डॉक्टर रघुवीर पूनिया, सचिव डॉक्टर अरुण और सह-सचिव डॉक्टर राजेश भोला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एसएमओ की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है जिससे स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से काम कर रहे चिकित्सकों की पदोन्नति के द्वार बंद हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग वेतन के मामले में भी सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वेतन संबंधी उनकी मांग को मान भी लिया था लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर शीघ्र ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे भविष्य में और ठोस कदम उठाने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos