लाइव न्यूज़ :

केरल में सरकारी चिकित्सक वेतन कटौती के खिलाफ चार अक्टूबर से विरोध करेंगे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:22 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन अक्टूबर केरल में सरकारी चिकित्सक अपने वेतन और भत्तों में कटौती के विरोध में 4 अक्टूबर से प्रशिक्षण, ऑनलाइन बैठकों और ऑनलाइन परामर्श प्रणाली ई-संजीवनी का बहिष्कार करेंगे। यह जानकारी चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक एसोसिएशन ने रविवार को दी।

केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (केजीएमओए) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सोमवार से वह ई-संजीवनी, सभी प्रशिक्षणों और ऑनलाइन बैठकों का बहिष्कार करके अपना "असहयोग आंदोलन" शुरू करेगा और यदि उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो 15 अक्टूबर से विरोध तेज किया जाएगा।

केजीएमओए ने कहा कि 15 अक्टूबर से डॉक्टर समीक्षा बैठकों, वीआईपी ड्यूटी और स्थानीय स्वशासन विभाग की बैठकों का भी बहिष्कार करेंगे।

एसोसिएशन ने कहा है कि यदि उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वे एक नवंबर से सचिवालय के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद 16 नवंबर को डॉक्टर सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले जाएंगे।

एसोसिएशन ने शनिवार को कहा था कि कोविड-19 ​​​​के प्रकोप के बाद से, डॉक्टर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता बुनियादी सुविधाओं की कमी के बावजूद, संक्रमित लोगों की देखभाल के लिए कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इसने आगे दावा किया था कि महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करके अथक परिश्रम करने के बावजूद, न केवल डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोई जोखिम भत्ता प्रदान नहीं किया गया, जब वेतन संशोधन आया, तो उनके वेतन में वृद्धि नहीं की गई, इसके बजाय राज्य सरकार द्वारा उनके विभिन्न भत्ते वापस ले लिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल