लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर गये, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जून पंजाब में सरकारी चिकित्सकों के एक दिन के हड़ताल पर जाने से राज्य में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई। हड़ताली चिकित्सक राज्य के छठे वेतन आयोग की गैर-प्रैक्टिस भत्ता और पेंशन लाभों से जुड़ी सिफारिशों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकारी अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी सेवाएं) बंद रहीं क्योंकि कई स्थानों पर चिकित्सक प्रदर्शन कर रहे थे।

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोएिशन के अध्यक्ष डॉ गगनदीप सिंह ने बताया कि सभी आपात सेवाएं, कोविड-19 से जुड़ी सेवाएं और टीकाकरण कार्य पहले की तरह जारी है।

हड़ताल का आह्वान संयुक्त पंजाब सरकारी चिकित्सक समन्वय समिति ने किया है।

सिंह ने कहा, ‘‘हम गैर-प्रैक्टिस भत्ता घटाने और मूल वेतन से एनपीए को अलग करने के फैसले के खिलाफ हैं। इसके अलावा हमें पेंशन लाभों के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किये गये फार्मूला पर भी आपत्ति है। ’’

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने पिछले हफ्ते छठे वेतन आयोग की अधिकांश सिफारिशें लागू करने का फैसला किया था, जिसे एक जनवरी 2016 से प्रभावी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए