लाइव न्यूज़ :

आर्थिक, मानसिक परेशानी के चलते सरकारी डॉक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:54 IST

Open in App

भोपाल, तीन नवंबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के 56 वर्षीय एक सरकारी डॉक्टर ने कथित तौर पर आर्थिक एवं मानसिक परेशानी के चलते मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

गौतम नगर थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बुधवार को बताया कि डॉक्टर राकेश मनहर ने मंगलवार रात को नारियल खेड़ा इलाके में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर पहले शासकीय हमीदिया अस्पताल में पदस्थ थे और फिलहाल सरकारी संजीवनी क्लीनिक में सेवाएं दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने आर्थिक परेशानी का जिक्र किया है और लिखा है, ‘‘लगातार नुकसान के कारण आर्थिक रुप से टूट चुका हूं। जीवन यापन करने में भी परेशानी होने लगी है।’’ डॉक्टर ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताते हुए इस मामले में परिजनों को परेशान नहीं करने की बात भी लिखी है।

पांडे ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर राकेश ने किसी व्यक्ति के माध्यम से शेयर मार्केट में काफी रुपयों का निवेश किया था, लेकिन उसमें उन्हें भारी घाटा हुआ था। इसके बाद से वह अवसाद में चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव