लाइव न्यूज़ :

सरकार ने दिल्ली पुलिस को मुख्य प्रतिष्ठानों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी आंदोलनकारी किसानों द्वारा देश के कई हिस्सों में चक्का जाम करने की योजना से पहले केंद्र ने दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि 26 जनवरी की लाल किले जैसी कोई घटना नहीं हो। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को न्यूनतम बल प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन यह भी कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों के लिए खतरा बनने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ये निर्देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में जारी किये गये। बृहस्पतिवार को हुई इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवस्तव सहित अन्य शामिल हुए।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को संसद भवन, इंडिया गेट जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्थानों पर फुलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने मंत्रालय को बताया कि वह उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किय जा सके कि चक्का जाम के दौरान हिंसा की कोई घटना ना हो तथा आम आदमी को कम से कम असुविधा हो।

संयुक्त किसान मोर्चा ने इस हफ्ते की शुरूआत में घोषणा की थी कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटों के लिए राष्ट्रव्यापी चक्का जाम किया जाएगा।

हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के मुताबिक दिल्ली, उप्र और उत्तराखंड को चक्का जाम से छूट दी गई है।

सूत्रों ने बतया कि इस बीच, सरकार ने यह फैसला भी किया है कि चक्का जाम के मद्देनजर जहां कहीं जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजे जाएंगे।

गौरतलब है कि केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए पिछले करीब दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग