लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने सीबीआई में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यकाल बीच में ही किया समाप्त

By भाषा | Updated: February 6, 2019 22:33 IST

अधिकारियों ने बताया कि प्रसाद ने इससे पहले सीबीआई की निगरानी इकाई में काम किया था। वह फिलहाल यहां सीबीआई मुख्यालय में उपनिदेशक (प्रशासन) प्रसाद हैं।

Open in App

केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों अनीश प्रसाद और अभय सिंह का कार्यकाल बीच में ही समाप्त कर दिया है। कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में एक आदेश जारी किया।

त्रिपुरा कैडर के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रसाद कथित रूप से सीबीआई के दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों-- पूर्व प्रमुख आलोक वर्मा और तत्कालीन विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच के विवाद के केंद्र में थे।

वर्मा और अस्थाना ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रसाद ने इससे पहले सीबीआई की निगरानी इकाई में काम किया था। वह फिलहाल यहां सीबीआई मुख्यालय में उपनिदेशक (प्रशासन) प्रसाद हैं।

अधिकारियों के अनुसार, वर्मा के साथ अपने टकराव के समय अस्थाना ने केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिखा था और जांच एजेंसी पर उनके परिवार के सदस्यों की जासूसी करने का आरोप लगाया था।

मध्य प्रदेश कैडर के 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह रांची में तैनात थे।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति ने प्रसाद और सिंह को तत्काल प्रभाव से वापस भेजने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, आदेश में कोई ब्योरा नहीं दिया गया है। 

दोनों ही उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के स्तर पर कार्य कर रहे थे।

आदेश के अनुसार प्रसाद को अपने कैडर राज्य त्रिपुरा जाने को कहा गया है लेकिन सिंह की सेवाओं के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय तय करेगा।

यह आदेश मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला के विवादों में घिरे सीबीआई के निदेशक का पदभार संभालने के दो दिन बाद आया है। शुक्ला को शनिवार को सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया था। 

केंद्र सरकार ने जनवरी में चार सीबीआई अधिकारियों --अस्थाना, संयुक्त निदेशक अरुण कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक मनीष कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक जयंत जे नाइकनावरे के कार्यकाल में कटौती कर दी थी। 

आदेश के अनुसार कोयला घोटाला मामले की जांच को देख रहे सीबीआई के संयुक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को अतिरिक्त निदेशक के रूप में प्रोन्नत किया गया है। सिन्हा गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

सीबीआई में उपमहानिरीक्षक के रुप में कार्य कर रहे अमित कुमार को संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 के बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार एजेंसी के नीति संभाग में कार्य कर रहे थे।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे