लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए चार दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संसद के दोनों सदनों में पार्टियों के नेताओं को शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होने वाली ऑनलाइन बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय बैठक के लिए समन्वय कर रहा है और संसद के दोनों सदनों में पार्टियों के नेताओं से संपर्क कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से यह दूसरी बार है जब सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित सरकार के शीर्ष मंत्रियों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी और मंत्रालय के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

सर्वदलीय बैठक ऐसे समय हो रही है जब दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संसद के शीतकालीन सत्र को बजट सत्र से मिलाने की उम्मीद की जा रही है।

यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की दवा कंपनियों का दौरा कर कोविड-19 टीके के विकास के लिए हो रहे कार्य की समीक्षा के बाद सरकार ने यह बैठक बुलाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल