लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस मोर्चे पर काफी काम किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे का भी विकास कर रही है ताकि छात्राओं को अपने स्कूल और कॉलेजों के लिए ज्यादा दूर ना जाना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले 20 किलोमीटर के दायरे में लड़कियों के लिए कॉलेज बनाने की योजना बनाई थी लेकिन वह दूरी अब घटाकर 15 किलोमीटर कर दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जल्द ही यह सीमा और घटाकर 10 किमी कर दी जाएगी ताकि छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अपने घरों से ज्यादा दूर ना जाना पड़े।”

एक आधिकारिक बयान में के अनुसार, मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भिवानी में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के नवनिर्मित शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक का नाम भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के नाम पर रखा गया है।

खट्टर ने कहा कि इस अकादमिक ब्लॉक का नाम रामानुजन पर रखने को लेकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह स्वयं गणित के विद्यार्थी रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण