लाइव न्यूज़ :

सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के निर्धारण मानदंडों पर पुनर्विचार के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण प्रदान करने के वास्ते निर्धारित मानदंडों पर फिर से विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

सरकार ने पिछले हफ्ते उच्चतम न्यायालय को सूचित किया था कि उसने मानदंडों पर फिर से विचार करने के लिए एक सुविचारित निर्णय लिया है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा कि सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 15 की व्याख्या संबंधी प्रावधानों के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के निर्धारण मानदंडों पर पुनर्विचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय से की गई प्रतिबद्धता के अनुसार समिति का गठन किया है।

समिति उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए ईडब्ल्यूएस श्रेणी के निर्धारण में मानदंडों पर फिर से विचार करेगी। यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की पहचान के लिए देश में अब तक अपनाए गए विभिन्न दृष्टिकोणों की भी जांच करेगी और भविष्य में ईडब्ल्यूएस श्रेणी की पहचान के लिए अपनाए जाने वाले मानदंडों की सिफारिश करेगी।

समिति के सदस्यों में पूर्व वित्त सचिव अजय भूषण पांडे, भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव वी के मल्होत्रा ​​और सरकार के प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजय सान्याल शामिल हैं।

समिति से तीन सप्ताह के भीतर अपना काम पूरा करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा