लाइव न्यूज़ :

चुनावों के बाद ‘पिछले दरवाजे’ से कृषि कानूनों को वापस लाने की ‘साजिश’ कर रही सरकार:कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर कांग्रेस ने रविवार को अपने आरोप को दोहराया कि केंद्र विधानसभा चुनावों के अगले दौर के बाद तीन कृषि कानूनों को ‘‘पिछले दरवाजे’’ से वापस लाने की ‘‘साजिश’’ कर रहा है और लोगों से चुनाव में हराकर सरकार को सबक सिखाने का आग्रह किया।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को स्पष्ट किया कि सरकार की हाल में निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाने की कोई योजना नहीं है और उन्होंने किसानों से इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा पैदा किए जा रहे ‘‘भ्रम’’ से सावधान रहने का आग्रह किया।

मंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के नागपुर में एक कृषि कार्यक्रम में दिए संबोधन के दौरान इस मुद्दे पर उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया और उनकी मंशा वह नहीं थी, जो दिखाया जा रहा है। तोमर ने कहा, ‘‘कार्यक्रम में मैंने कहा था कि हमने कृषि कानूनों पर एक कदम पीछे लिया है लेकिन सरकार किसानों की भलाई की दिशा में काम करने के लिए हमेशा आगे बढ़ती रहेगी। अत: इस मुद्दे पर कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए और सरकार का कृषि कानूनों को फिर से लाने का कोई इरादा नहीं है।’’

कृषि मंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तोमर ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस देश के किसानों और खेतिहर मजदूरों के खिलाफ तीन काले कानूनों को निरस्त करने के लिए 380 से अधिक दिनों के आंदोलन ने सरकार को झुकाया था और 700 किसानों ने बलिदान दिया।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सरकार सिर्फ इसलिए झुकी क्योंकि उनकी हार उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में साफ दिखाई दे रही थी। पांच राज्यों में चुनाव के बाद वे इस कानून को पिछले दरवाजे से वापस लाएंगे।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इसलिए हमने कल कहा था कि भाजपा की हार में मजदूरों और किसानों की जीत है। इन पांच राज्यों में भाजपा को हरा दें, ताकि वे दोबारा ऐसा काला कानून लाने की हिम्मत नहीं कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है