लाइव न्यूज़ :

सरकार किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध : ईरानी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है और उसने जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2014-15 के 2400 रुपये से बढ़ाकर 2020-21 में 4,225 रुपये कर दिया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कपड़ा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किसानों से आय और उत्पादकता बढ़ाने के लिये प्रमाणित बीज के इस्तेमाल का आह्वान किया।

उन्होंने किसानों से विविध जूट एवं वस्त्र उत्पादों के जरिये देश के लिये योगदान करने का अनुरोध किया।

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित आईसीएआर-सीआरआईजेएएफ संस्थान में सोमवार को डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए ईरानी ने कहा कि 2015 में महज 60 मीट्रिक टन (एमटी) प्रमाणित जूट बीजों और 20,000 किसानों के साथ शुरू हुई आईसीएआरई पहल का महज डेढ़ साल में शानदार असर देखने को मिला और प्रमाणित जूट बीजों का वितरण 2017 में बढ़कर 600 एमटी हो गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने आईसीएआरई कार्यक्रम के तहत अब तक 2.60 लाख किसानों को मदद पहुंचाई है।

मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है।

कपड़ा मंत्रालय के बयान के मुताबिक मंत्री ने कहा कि सरकार ने जूट के लिये एमएसपी 2014-15 के 2400 रुपये से बढ़ाकर 2020-21 में 4225 रुपये कर दिया।

ईरानी ने कहा कि आईसीएआरई पहल से किसानों को 15 प्रतिशत तक फसल उत्पादन बढ़ाने का फायदा हो रहा है और किसानों की आय में 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की बृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन को मंजूरी दी है जिसमें जूट जियो-टेक्सटाइल्स (जेजीटी) शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है