लाइव न्यूज़ :

टीएसपी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: गहलोत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:38 IST

Open in App

जयपुर, 13 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र (टीएसपी) का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार उन सभी योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है, जिनसे इस क्षेत्र के विकास को गति मिले।

गहलोत मंगलवार को बांसवाड़ा जिले के पोटलिया गांव में कुशलगढ़ पंचायत समिति के दिवंगत पूर्व प्रधान हुरतिंग खड़िया के प्रतिमा के अनावरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने का काम बड़े रूप में हाथ में लिया जाएगा और योजना में 80 लाख से ज्यादा परिवारों के घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के माध्यम से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के विकास के लिए हमारी सरकार ने ‘बेणेश्वर धाम विकास बोर्ड’ का गठन किया है। इसके विकास के लिए 132 करोड़ रूपए की योजना है, जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

गहलोत ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है और विशेषज्ञ इसकी तीसरी लहर की आशंका व्यक्त कर रहे हैं जिससे बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में आदिवासी क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर लोगों में और अधिक जागरूकता लाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे