बेंगलुरू में विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:35 IST2021-07-23T21:35:36+5:302021-07-23T21:35:36+5:30

Government committed to provide world class facilities in Bengaluru: Yediyurappa | बेंगलुरू में विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार : येदियुरप्पा

बेंगलुरू में विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार : येदियुरप्पा

बेंगलुरु, 23 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार बेंगलुरु में विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा: ''मैंने कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी, टेंडरश्योर और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया है, जो प्रगति पर हैं ... बेंगलुरु में विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है और हम इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम करेंगे।''

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 36 कार्य शुरू किये गए हैं, जिनमें से कई सड़क कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं और चालू वर्ष में शेष सड़क कार्यों को भी पूरा कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government committed to provide world class facilities in Bengaluru: Yediyurappa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे