लाइव न्यूज़ :

सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर राजकीय महाविद्यालय खोले जायेंगे : भाटी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:47 IST

Open in App

जयपुर, 13 फरवरी राजस्थान के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को विधानसभा में बताया कि पंचायत समिति स्तर पर महाविद्यालय खोलने के लिए कोई सर्वेक्षण नहीं करवाया गया है।

भाटी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर प्राथमिकता से राजकीय महाविद्यालय खोले जायेंगे।

भाटी ने प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से इस सम्बन्ध में पूछे गये पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि उच्च शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर राजकीय महाविद्यालय खोलने की योजना है और पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश में 88 नये राजकीय महाविद्यालय खोले गये हैं।

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी राजकीय महाविद्यालय ऐसे उपखण्ड मुख्यालयों पर प्राथमिकता से खोलने की योजना है जहाँ एक भी सरकारी अथवा निजी महाविद्यालय नहीं है। उन्होंने कहा कि उसके बाद जहाँ निजी महाविद्यालय है, लेकिन राजकीय महाविद्यालय नहीं है वहाँ राजकीय महाविद्यालय खोले जायेंगे।

इससे पहले विधायक सुभाष पूनिया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब मे उन्होंने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालयों पर महाविद्यालय खोलने के संदर्भ में सर्वेक्षण नहीं कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया