लाइव न्यूज़ :

साल के अंत तक सभी को कोरोना टीका देने के सरकार के दावे पर उठ रहे हैं कई तरह के सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: May 31, 2021 18:39 IST

लोकमत पत्र समूह के अध्यक्ष और पूर्व सांसद विजय दर्डा ने लोगों की आवाज़ उठाते हुए ट्वीट किया कि सरकार दिसंबर 2021 तक भारत में कुल टीकाकरण हासिल करने का दावा करती है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। आम आदमी सच जानने का हकदार है!

Open in App
ठळक मुद्देसरकार से अदालत ने पूछा कि 50 फीसदी वैक्सीन की कीमत केंद्र तय कर रहा है और शेष वैक्सीन निजी अस्पतालों को दी जा रही है। राहुल गांधी पहले से ही सरकार के योजनाओं के खिलाफ बोल रहे हैं।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा दिसंबर 2021 तक देश भर में टीकाकरण की घोषणा को लेकर अदालत से राजनीतिक दलों तक जंग छिड़ गयी है।  सरकार एक इस दावे पर कि  वह इस वर्ष के अंत तक देश के हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लगा देगी। राहुल ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार की टीकाकरण न कराने की रणनीति भारत माता के सीने में है खंजर, दुखद सत्य। इधर सर्वोच्च न्यायालय  ने भी आज केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति को लेकर परेशान कर देने वाले सवाल उठाये। सर्वोच्च न्यायालय ने पूछा एक ही वैक्सीन के अलग अलग दाम क्यों, अदालत यह भी जानना चाहती थी कि क्या 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को 100 फीसदी टीकाकरण किया गया है, फिर 18-44 आयु वर्ग के लोगों को 50 फीसदी ही क्यों।  

इसे तय करने का क्या आधार है।  सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसे तमाम सवाल उठाए जिनका सरकार के पास कोई सीधा जवाब नहीं था।  पूर्व गृहमंत्री पी  चिदंबरम ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लापता टीके का रहस्य गहराता जा रहा है।  टीकों के एक बैच के उत्पादन के लिए आवश्यक लीड टाइम के बारे में भारत बायोटेक के बयान ने भ्रम को और बढ़ा  दिया है।  

उन्होंने यह भी  पूछा कि  कॉर्पोरेट्स हमें यह भी बताएं कि उन्हें टीके की आपूर्ति कहाँ से मिलेगी जब राज्य सरकार विदेशी निर्माता से सीधी वैक्सीन नहीं  खरीद पा रहे हैं।  उन्होंने टीका निर्माताओं की क्षमता , उत्पादन , वित्तरण और ग्राहकों की सूची की सीऐजी द्वारा ऑडिट कराने की मांग भी कर डाली।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे