लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अशक्तता आकलन दिशानिर्देशों में किया बदलाव

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर सरकार ने अशक्तता आकलन दिशानिर्देशों में संशोधन किया है और नये नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान (निम्हान्स) बैटरी द्वारा ‘पॉजीटिव’ पाये जाने वाले व्यक्ति को 40 प्रतिशत से अधिक ‘विशेष लर्निंग डिसबिलिटीज’ वाला माना जाएगा।

किसी भी चीज को सीखने की यह अशक्तता (विशेष लर्निंग डिसबिलिटीज) एक ऐसा विकार है जिस कारण बच्चों को पढ़ने, लिखने, भाषा को समझने या जोड़-घटाव जैसे गणितीय हिसाब करने में खासा परेशानी होती है।

सरकार ने एक गजट अधिसूचना में कहा है कि मनोचिकित्सकों को ‘विशेष लर्निंग डिसिबिलिटीज’ के आकलन के लिए मेडिकल प्राधिकार में शामिल किया गया है।

‘निम्हान्स बैटरी’ एक ऐसा उपकरण है, जो अशक्कता के स्तर का पता लगाता है। यह लर्निंग डिसिबिलिटीज (सीखने की अशक्तता) के आकलन करने के लिए एक निर्धारित उपकरण है।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘निम्हान्स बैटरी का उपयोग विशेष लर्निंग डिसिबिलिटीज का पता लगाने के लिए किया जाएगा। निम्हान्स बैटरी द्वारा किसी व्यक्ति के पॉजीटिव पाए जाने पर उसे 40 प्रतिशत से अधिक्त अशक्तता वाला माना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो