लाइव न्यूज़ :

महामारी से निपटने में ‘नाकामी’ के कारण गुजरात में सरकार बदली : गहलोत का दावा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:55 IST

Open in App

सूरत, 25 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि गुजरात में विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली सरकार कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से निपटने में ‘नाकामी’ के कारण सत्ता से बाहर हुई।

रूपाणी मंत्रिमंडल ने सितंबर में इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नयी सरकार बनी।

गहलोत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गुजरात आए थे।

उन्होंने सूरत में पत्रकारों से कहा, ‘‘हाल में पूरे गुजरात मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया था। यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लोगों के मूड से डरे हुए हैं क्योंकि यहां कोरोना वायरस से निपटने में कुप्रबंधन हुआ।’’

गहलोत ने कहा कि लोगों को अब भी याद है कि अहमदाबाद में एम्बुलेंस में कोरोना वायरस के मरीजों के साथ कैसा व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान इस कुप्रबंधन के कारण पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफा देना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने अगले साल विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन लोग भूल नहीं सकते कि भाजपा सरकार ने महामारी के दौरान क्या किया?’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस मांग का समर्थन किया कि कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों के परिवारों को 50,000 रुपये के बजाय चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

गहलोत ने कहा कि सरकार को बड़ा दिल रखना चाहिए और इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘‘56 इंच का सीना’’ दिखाना चाहिए। राजस्थान में उनकी सरकार ने कोविड-19 मृतकों के परिजनों के लिए कई राहत उपायों की घोषणा की और वह विधवाओं के साथ ही उनके माता-पिता की देखभाल भी कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की दुनिया में 50,000 रुपये की कोई कीमत है? यह दान की तरह है।’’

सूरत से गहलोत भरूच जिले में अहमद पटेल के पैतृक गांव पिरामन गए और पटेल की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ गुजरात की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा और अन्य नेता भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे