लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र में सरकार जिद्दी नहीं हो सकती है : गहलोत

By भाषा | Updated: February 10, 2021 23:17 IST

Open in App

जयपुर, 10 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार जिद्दी नहीं हो सकती है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार गहलोत ने बुधवार रात अपने निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र में मतदाता जिद्दी हो सकता लेकिन सरकार नहीं। आज जो कुछ भी हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आंदोलनजीवी जैसे शब्द का प्रयोग करने की निंदा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष का सम्मान करना सत्ता की जिम्मेदारी होती है, लेकिन सरकार विपक्ष को बदनाम कर रही है। वो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है। प्रधानमंत्री संसद में आंदोलजनजीवी जैसे शब्द का प्रयोग कर रहे है।’’

उन्होंने कहा कि जनहित में सरकार निर्णय बदलती है ओर यह बड़ा दिल होना दर्शाता है लेकिन मोदी सरकार किसानों की मांग को नहीं मानने पर अड़ी हुई है।

बैठक में बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा की गई। राजस्थान विधान सभा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो