लाइव न्यूज़ :

सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों व डॉक्टरों को आयुष्मान भारत रजिस्ट्री में सूचीबद्ध होने के लिए कहा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों और अस्पतालों, प्रयोगशालाओं और फार्मेसी (दवा दुकानों) और उनके डॉक्टरों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत समर्पित रजिस्ट्री में सूचीबद्ध होने के लिए कहा है।

सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों और सभी केंद्रीय अस्पतालों के निदेशकों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखने के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को सलाह दी है कि वे स्वास्थ्य/अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचएमआईएस) खरीदें और स्थापित करें। इसे अस्पताल सूचना प्रणाली (एचआईएस) के तौर पर जाना जाता है।

पत्र में कहा गया है कि सरकार ने फैसला किया है कि उसके सभी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का हिस्सा होंगे, जिसकी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की थी। इसे पहले राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) के रूप में जाना जाता था।

सभी सरकारी केंद्रों (अस्पताल, क्लीनिक, प्रयोगशालाएं, फार्मेसी, रेडियोलॉजी केंद्र, आदि) जहां कोई स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है, उनसे एबीडीएम के तहत स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (एचएफआर) में पंजीकरण करने का अनुरोध किया जाता है।

नौ नवंबर को भेजे पत्र में कहा गया है कि केंद्रों में पूर्णकालिक या अंशकालिक काम करने वाले सभी डॉक्टरों का पंजीकरण एबीडीएम के तहत ‘हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री’ (एचपीआर) पर किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस