लाइव न्यूज़ :

सरकार ने वायुसेना के लिए 2,236 करोड़ रुपये के संचार उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए 2,236 करोड़ रुपये की लागत से जीसैट-7सी उपग्रह और संबंधित उपकरणों की खरीद के एक प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना के संचार नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए इन उपकरणों की खरीद की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में खरीद को मंजूरी दी गयी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीएसी ने 'मेक इन इंडिया' श्रेणी के तहत वायु सेना के आधुनिकीकरण और परिचालन संबंधी जरूरतों के लिए 2,236 करोड़ रुपये के पूंजीगत खरीद प्रस्ताव के लिए ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ (एओएन) प्रदान की।

मंत्रालय ने कहा कि इस परियोजना में भारत में उपग्रह के पूर्ण डिजाइन, विकास और प्रक्षेपण की परिकल्पना की गई है। उसने कहा कि जीसैट-7सी उपग्रह और सॉफ्टवेयर परिभाषित रेडियो (एसडीआर) के लिए ‘ग्राउंड हब’ को शामिल करने से सशस्त्र बलों की सभी परिस्थितियों में एक दूसरे के बीच संचार की क्षमता में वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल