लाइव न्यूज़ :

सरकार ने डीआरडीओ से ऑक्सीकेयर प्रणाली की डेढ़ लाख इकाई खरीदने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ‘ऑक्सीकेयर’ प्रणाली की 1,50,000 इकाई खरीदने को बुधवार को स्वीकृति प्रदान कर दी जिससे कोविड-19 संक्रमित रोगियों के उपचार में सहायता मिलेगी ।

ऑक्सीकेयर एसपीओ2 पर आधारित एक ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली है । डीआरडीओ ने पहले ही ऑक्सीकेयर प्रणाली के भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिये विविध उद्योगों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण किया है ।

रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, ऑक्सीकेयर प्रणाली की खरीद पीएम केयर्स फंड का उपयोग करते हुए 322.5 करोड़ रूपये में की जायेगी ।

इसमें कहा गया है कि पीएम केयर्स फंड ने डीआरडीओ द्वारा विकसित ऑक्सीकेयर प्रणाली की 1,50,000 इकाई 322.5 करोड़ रूपये में खरीदने को स्वीकृति प्रदान कर दी ।

मंत्रालय ने कहा कि 1,00,000 हाथ से उपयोग की जाने वाली और 50,000 स्वचालित ऑक्सीकेयर प्रणाली खरीदी जा रही हैं ।

ऑक्सीकेयर का विकास डीआरडीओ के बेंगलूरू स्थित रक्षा बायो इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रो चिकित्सा प्रयोगशाला (डीईबीईएल) द्वारा अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिये किया गया है । यह प्रणाली स्वदेशी रूप से विकसित है और जमीनी परिस्थितियों के अनुकूल है । इसके बुनियादी प्रारूप में 10 लीटर ऑक्सीजन सिलेंडर, एक दवाब आधारित रेगुलेटर सह प्रवाह नियंत्रक, नमी संबंधी उपकरण आदि शामिल होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह