लाइव न्यूज़ :

सरकार ने विदेशों में 20 मिशनों में पर्यटन अधिकारियों की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विदेशों में 20 भारतीय मिशनों में पर्यटन अधिकारियों को नियुक्त किया है।

इन अधिकारियों का काम विदेशों में भारत को बढ़ावा देना और संभावित पर्यटकों को लुभाने के लिए संबंधित देशों के पर्यटन मंत्रालयों से संपर्क करना होगा।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस सप्ताह की शुरुआत में उनके अनुरोध को स्वीकार करने और अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और सिंगापुर जैसे देशों में पर्यटन अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी देने के लिए विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया था।

रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं विदेश में 20 मिशनों में पर्यटन अधिकारियों के लिए अनुरोध करने संबंधी मेरे पत्र पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद देना चाहता हूं। अब हमारे पास विदेशों में 20 मिशनों में समर्पित पर्यटन अधिकारी है।’’

जिन भारतीय मिशनों में पर्यटन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है उनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मलेशिया, म्यांमा, ओमान, पुर्तगाल, रूस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड, नीदरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया