लाइव न्यूज़ :

सरकार ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून सरकार ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के सम्मान में शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि पूरे भारत में एक दिन के शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज उन सभी इमारतों पर आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है। इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होगा।

बयान में कहा गया है कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि दिवंगत हस्ती के सम्मान में पूरे भारत में शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।

जगन्नाथ मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित जगन्नाथ को आधुनिक मॉरीशस का निर्माता राजनेता बताया।

मोदी ने कहा था, ‘‘एक गर्वित प्रवासी भारतीय, उन्होंने विशेष द्विपक्षीय संबंधों के निर्माण में मदद की जो उनकी विरासत से लाभान्वित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा