लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण को लेकर सरकार व कांग्रेस आमने-सामने

By भाषा | Updated: December 28, 2021 01:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर कोविड-19 टीकाकरण लक्ष्यों को लेकर कांग्रेस और केंद्र ने सोमवार को एक दूसरे पर निशाना साधा और प्रमुख विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने टीकों की बूस्टर खुराक को लेकर भ्रम की स्थिति होने का आरोप लगाया वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी पर पलटवार करते हुए "गलत सूचना फैलाने" का आरोप लगाया।

पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कोविड के खिलाफ टीकाकरण की कथित धीमी गति को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 31 दिसंबर तक देश की 100 प्रतिशत वयस्क जनता को कोविड टीके की पहली खुराक लगाने का सरकार का दावा अब बस हवा में ही रह जाएगा।

पूर्व गृह मंत्री ने निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि टीकाकरण बेहद धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की ‘संरक्षणवादी’ नीति के कारण फाइजर, मोडर्ना और डब्ल्यूएचओ से मंजूरी प्राप्त अन्य टीके किसी ना किसी बहाने से भारत से बाहर ही रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी कारण हमारे पास 94 करोड़ जनता को लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में टीका नहीं है।’’

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सरकार का भारी भरकम दावा कि 31 दिसंबर तक देश की 100 प्रतिशत वयस्क जनता का टीका लग जाएगा, हवा में है। बूस्टर खुराक की शुरूआत, जो बहुत जरूरी है, से मांग-आपूर्ति के बीच का अंतर और बढ़ जाएगा।’’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रधान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता ‘‘घबराहट और भय पैदा कर रहे हैं तथा गलत जानकारी फैला रहे हैं।

चिदंबरम ने यह भी आरोप लगाया कि बूस्टर खुराक का प्रस्ताव "भ्रम पैदा करने वाला" है। उन्होंने कहा, "कोविशील्ड के लिए बूस्टर खुराक टीका कौन सा है? मुझे उम्मीद है कि कोविशील्ड की एक और खुराक नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अतीत की गलतियों का परिणाम अब सामने आ रहा है। हम ऑर्डर में देरी, भुगतान में देरी, फाइजर एवं मॉडर्ना को लाइसेंस नहीं देने तथा अपर्याप्त उत्पादन एवं आपूर्ति की कीमत चुका रहे हैं।’’

चिदंबरम पर निशाना साधते हुए प्रधान ने कहा, "भारत द्वारा उठाए गए हर प्रगतिशील कदम पर कांग्रेस और उसकी मंडली का अफसोसाजनक रुख कभी भी आश्चर्यचकित नहीं करता है... सबसे पहले, उन्होंने अपने देश में बने टीकों की सुरक्षा को लेकर लोगों को गुमराह किया, टीके की हिचकिचाहट को बल दिया और हमारे देश की सामूहिक क्षमता पर संदेह कर दहशत पैदा की।’’

उन्होंने ट्वीट किया, "और, अब जब भारत ओमीक्रोन स्वरूप को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए फिर से सक्रिय कदम उठा रहा है... ऐसे लोग फिर से दहशत व भय पैदा कर रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं।’’

प्रधान ने कहा कि कई विकसित देश उक्त टीकों पर निर्भर होने के बावजूद ओमीक्रेान स्वरूप के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीटर किया, "इसके अलावा, चिदंबरम जी, मैं आपको याद दिला दूं कि कांग्रेस सरकार ने ही लाभ के लिए टीके बेचे थे। धोखा देने की आपकी मंशा से महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई पटरी से नहीं उतरेगी।"

सोमवार दोपहर तक, देश मे कोविड टीकों की 142.31 करोड़ खुराकें दी गयी हैं जिनमें लगभग 84 करोड़ लोगों को पहली खुराक मिली है वहीं 58 करोड़ से अधिक लोगों को दोनों खुराक लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया