लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को चार देशों को टीके की 50 लाख खुराक भेजने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कोविड-19 रोधी टीके कोविशील्ड की 50 लाख खुराक नेपाल, ताजिकिस्तान और मोजाम्बिक को निर्यात करने की अनुमति दी है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन तीन देशों के अलावा एसआईआई कोवैक्स पहल के तहत बांग्लादेश को कोविशील्ड टीके का भी निर्यात करेगा। एसआईआई 23 नवंबर से कोवैक्स कार्यक्रम के तहत कोविड टीके का निर्यात शुरू करेगा और नेपाल को 24 नवंबर को कोविशील्ड की पहली खेप मिलेगी।

इससे पहले सरकार ने अक्टूबर में एसआईआई को ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत नेपाल, म्यांमा और बांग्लादेश में प्रत्येक को कोविशील्ड की 10 लाख खुराक निर्यात करने की अनुमति दी थी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को हाल में एक पत्र में सूचित किया कि कंपनी ने कोविशील्ड की 24,89,15,000 खुराकों का स्टॉक तैयार किया है और यह स्टॉक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो