लाइव न्यूज़ :

सरकार ने टीकों का पर्याप्त भंडार होने के मद्देनजर कोविशील्ड, कोवैक्सीन के निर्यात की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:41 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा विनिर्माताओं के पास कोविड-19 टीकों के पर्याप्त भंडार होने को ध्यान में रखते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक के वाणिज्यिक निर्यात की अनुमति दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

हालांकि, निर्यात किये जाने वाले कोविड टीकों की मात्रा पर सरकार हर महीने फैसला करेगी ताकि देश में उसकी उपलब्धता में कोई कमी नहीं होने को सुनिश्चित किया जा सके।

सरकार द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसाईआई) को कोविशील्ड की 50 लाख खुराक नेपाल, ताजिकिस्तान, बांग्लादेश और मोजम्बिक निर्यात करने की अनुमति दिये जाने के साथ भारत ने हाल में संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स’ को कोविड टीकों की आपूर्ति बहाल की है।

कोविशील्ड टीकों की खेप इस सप्ताह नेपाल और ताजिकिस्तान पहुंचेगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘22.72 करोड़ से अधिक बची हुई व उपयोग में नहीं लाई गई कोविड-19 की खुराक अब भी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। टीकों का उत्पादन बढ़ रहा है और अधिशेष आपूर्ति होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे ध्यान में रखते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन के वाणिज्यिक निर्यात की अनुमति देने का फैसला लिया गया। ’’

एसआईआई में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इस बारे मे अवगत कराया था कि पुणे स्थित कंपनी के पास कोविशील्ड की 24,89,15,000 खुराक है और इसका भंडार प्रतिदिन बढ़ रहा है।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की करीब 31 करोड़ खुराक एसआईआई और भारत बायोटेक से दिसंबर में सरकार को प्राप्त होने की उम्मीद है, जबकि जायडस कैडिला द्वारा तीन खुराक के अपने कोविड टीके जायकोवी-डी की करीब दो करोड़ खुराक की आपूर्ति उस समय तक करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल