लाइव न्यूज़ :

सरकार ने राज्यों को ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त शीशियां आवंटित की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों तथा केंद्रीय संस्थानों को ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाली दवाई लिपोसोमल एंफोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 1,06,300 शीशियां आवंटित की है।

इस दवाई का इस्तेमाल म्यूकोर्मिकोसिस के इलाज के लिए किया जाता है। इस बीमारी को ब्लैक फंगस भी कहा जाता है और इसमें नाक, आंखों जैसे अंगों के साथ ही कभी-कभी मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचता है।

रसायन और उर्वरक मंत्री गौड़ा ने ट्वीट किया, "लिपोसोमल एंफोटेरिसिन बी की खासी उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए, आज सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा केंद्रीय संस्थानों को दवा की अतिरिक्त 1,06,300 शीशियां आवंटित की गई हैं।" उन्होंने कहा, "पारंपरिक एंफोटेरिसिन बी की कुल 53,000 शीशियां भी आज सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को आवंटित की गई हैं।"

उन्होंने कहा कि दवा का आवंटन किया जा रहा है ताकि दवा की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके वहीं मरीजों का समय से इलाज हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह