लाइव न्यूज़ :

सरकार ने राज्यों को कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल होने वाली टोसिलिजुमैब दवा का आवंटन किया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल केंद्र सरकार ने कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली टोसिलिजुमैब की सीमित खेप आने के बाद राज्यों को अंतरिम तौर पर इस दवा का आवंटन किया है।

एक पत्र में फार्मा के संयुक्त सचिव नवदीप रिनवा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निदेशक राजीव वधावन ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के मामले में अचानक बढ़ोतरी से कुछ सप्ताह पहले दवा का भंडार खत्म हो गया था।

पत्र में कहा गया कि इस दवा की सीमित खेप आयात की गयी और इकलौती विपणन कंपनी सिप्ला लिमिटेड के पास यह उपलब्ध है।

इसमें कहा गया, ‘‘स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा औषधि विभाग द्वारा कंपनी के साथ विचार-विमर्श कर राज्यों के बीच इस दवा का अंतरिम आधार पर आवंटन किया गया है।’’

आवंटित की गयी दवा संबंधित राज्यों में सिप्ला के भंडार तक पहुंचायी जा रही है। निजी अस्पतालों को अलग से इसका आवंटन नहीं हुआ है।

पत्र के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक और केरल समेत कई राज्यों को अंतरिम आवंटन हुआ है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और चंडीगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्रीय संस्थानों के लिए भी आवंटन किया गया हैं।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा