लाइव न्यूज़ :

सरकारी एजेंसी ने माना कि किसानों को नहीं मिल रही एमएसपी: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और यह दावा किया कि सरकारी एजेंसी ‘एगमार्कनेट’ ने स्वीकार किया है कि देश में कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि जब किसानों को उनकी फसल की लागत भी नहीं मिल रही है तो 2022 तक उनकी आय दोगुनी कैसे होगी?

उन्होंने एक बयान में एगमार्कनेट की वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए कहा, ‘‘सरकार की अपनी एजेंसी एगमार्कनेट ने अब मान लिया है कि किसानों को खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार किसानों को ‘लागत + 50 प्रतिशत मुनाफा’ देना तो दूर देश के अन्नदाता को उसकी फसल की लागत भी नहीं सुनिश्चित करवा पा रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ इससे मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा सबके सामने उजागर हो गया है और यह साफ सिद्ध हो गया है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा देश के अन्नदाता को बहका कर उसके वोट लेने के लिए गढ़ा गया केवल एक चुनावी जुमला था और उसका सच्चाई से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं था।’’

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘मोदी सरकार किसान को खरीफ फसलों का लागत मूल्य भी नहीं दे रही - तो फिर वादे के अनुरूप ‘लागत+50 प्रतिशत मुनाफा’ कब देगी?’’

उन्होंने धान समेत कई फसलों के लागत मूल्य और उनके खरीद मूल्य का चार्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार साजिश के तहत एमएसपी पर फसल खरीदी कम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए