लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पर फिर से लड़खड़ा रही सरकार: चिदंबरम

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पर फिर से लड़खड़ा रही है और बूस्टर खुराक की अनुमति नहीं देने सहित इसकी ‘‘विफलताओं’’ से लोगों को ‘‘बहुत नुकसान’’ होगा।

सरकार की टीका रणनीति की कांग्रेस आलोचना करती रही है और उसने मांग की है कि टीकाकरण में तेजी लाई जाए तथा कोरोना वायरस की एक और लहर को रोकने के लिए बूस्टर खुराक दी जाए।

चिदंबरम ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार टीकाकरण कार्यक्रम पर फिर से लड़खड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पहली और दूसरी खुराक के बीच 12-16 सप्ताह का अंतराल निर्धारित करने का मूल निर्णय गलत था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से इस वजह से लिया गया क्योंकि आपूर्ति की कमी थी।

चिदंबरम ने कहा, "यह निर्णय आज भी कायम है, भले ही हमारे पास लाखों खुराक अप्रयुक्त पड़ी हैं। पहले के गलत निर्णय को बनाए रखने का निर्णय दोगुना गलत है।"

उन्होंने कहा कि दूसरी खुराक (वर्तमान में 50 प्रतिशत) प्राप्त करने वाली वयस्क आबादी के प्रतिशत में वृद्धि करने में सरकार की अक्षमता एक और गंभीर विफलता है।

चिदंबरम ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि तीसरी "गलती" उन लोगों के लिए बूस्टर खुराक की अनुमति नहीं देने की है जो अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों की तरह संवेदनशील हैं।

उन्होंने कहा कि इन तीनों "गंभीर विफलताओं" से लोगों को भारी नुकसान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?