लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए त्रिस्तरीय दृष्टिकोण अपनाया है : स्वास्थ्य सचिव

By भाषा | Updated: November 18, 2020 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार ने त्रिस्तरीय दृष्टिकोण अपनाया है जो कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और नयी भागीदारी करने पर अधारित है।

‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ द्वारा ‘एशिया हेल्थ 2020’ के शुरुआती सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व, संवाद के साथ ‘‘समूची सरकार और पूरे समाज’’ का फैसला विज्ञान पर आधारित है।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा दृष्टिकोण पूर्व के प्रयासों को आगे बढ़ाकर, मौजूदा रणनीति, नयी प्रौद्योगिकी, मौजूदा भागीदारी को मजबूत कर और नयी भागीदारी बनाकर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का है । तीसरा दृष्टिकोण कोविड-19 से निपटने में हमारे प्रयास में मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल पहल को लेकर है।’’

चिकित्सा पेशेवरों के असमान वेतन पर चिंता जाहिर करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ. रणदीप गुलेरिया ने जोर दिया कि देश में गुणवत्तापूर्ण और एक समान चिकित्सा शिक्षा की जरूरत है । उन्होंने कहा, ‘‘इससे सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में कर्मियों के बेहतर इस्तेमाल में मदद मिलेगी। ’’

मालदीव के स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ शाह अब्दुल्ला माहिर और अंगोला की स्वास्थ्य मंत्री सिल्विया पौला वालेंटिम लुटुकुटा ने भी मंच को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह