लाइव न्यूज़ :

नई आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं के नतीजे के अधीन होगी सरकारी कार्रवाई: न्यायालय

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा अपनी नई आबकारी नीति 2021 के अनुसार की गई कार्रवाई नई व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं के परिणाम के अधीन होगी।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने खुदरा शराब विक्रेताओं के एक समूह ‘रेडीमेड प्लाजा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और थोक लाइसेंसधारी अनीता चौधरी द्वारा दायर आवेदनों पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। नयी नीति के खिलाफ इनकी याचिकाएं निर्णय के लिए लंबित हैं।

मुख्य न्यायाधीश पटेल ने कहा, ‘‘यह (सरकारी कार्रवाई) रिट याचिका के अधीन होगी।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनों पर मुख्य याचिकाओं के साथ सुनवाई की जाएगी।

याचिकाकर्ताओं में से एक के वकील ने अदालत से आदेश में बयान दर्ज करने का आग्रह किया, इस पर न्यायाधीश ने जवाब दिया, “हम देखेंगे। यह हमेशा (अदालत के आदेशों के अधीन) होता है।’’

जहां रेडीमेड प्लाजा ने नई नीति के तहत वित्तीय बोलियां लगाये जाने पर आपत्ति जताई, वहीं चौधरी की शिकायत लाइसेंस देने के लिए आवेदन मांगने वाली सरकारी अधिसूचना के खिलाफ थी।

दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ताओं को नीति के क्रियान्वयन के प्रत्येक चरण पर नए सिरे से रोक लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, जब अदालत ने पहले ही प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

नई आबकारी नीति के खिलाफ कई याचिकाएं अदालत में लंबित हैं।

अदालत ने पिछले महीने रेडीमेड प्लाजा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर नई आबकारी नीति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि नई व्यवस्था से कुछ बड़े लोगों का एकाधिकार हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन