मुड़िया पूनों मेले में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए गोवर्धन की सीमाएं सील

By भाषा | Updated: July 20, 2021 00:57 IST2021-07-20T00:57:36+5:302021-07-20T00:57:36+5:30

Govardhan's borders sealed to stop devotees at Mudiya Poono fair | मुड़िया पूनों मेले में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए गोवर्धन की सीमाएं सील

मुड़िया पूनों मेले में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए गोवर्धन की सीमाएं सील

मथुरा, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा में जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार भी आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन में लगने वाले ‘मुड़िया पूनों’ के लक्खी मेले को रद्द कर दिया है।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए गोवर्धन का पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला रद्द कर दिया गया है और परिक्रमा मार्ग से जुड़ी सभी सीमाओं को सील करा दिया है।

उन्होंने बताया, मुड़िया पूर्णिमा मेला 20 से 24 जुलाई तक आयोजित होना था। उप जिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया कि प्रमुख मंदिरों के पट केवल भगवान के राज भोग, सेवा पूजा के लिए ही खोले जाएंगे। मंदिरों के मुख्य द्वारों पर ‘दर्शन बंद’ के बोर्ड लगवा दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग से जुड़े सभी लिंक मार्गों पर भी अवरोध लगा दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Govardhan's borders sealed to stop devotees at Mudiya Poono fair

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे