लाइव न्यूज़ :

असम के गोरखा ने समुदाय को इसी नाम से पुकारे जाने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:21 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 जुलाई असम के मूलवासी गोरखा समुदाय ने अपने सदस्यों को गोरखा नाम से ही पुकारे जाने के राज्य मंत्रिमंडल के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि उनकी पहचान ‘नेपाली’ के रूप में किये जाने से वे कई वर्षों तक अन्य देश के नागरिक जैसा महसूस कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि उन्हें कई वर्षों से नेपाली कह कर पुकारा जाता था।

समुदाय ने गोरखा को संरक्षित वर्ग घोषित किये जाने के मंत्रिमंडल के फैसले पर भी संतोष जताया क्योंकि इससे समुदाय के सदस्यों को बोडोलैंड टेरीटोरियल रीजन (बीटीआर) में भूमि अधिकार सहित अन्य लाभ मिलेंगे।

समुदाय के नेताओं ने कहा कि संरक्षित वर्ग का दर्जा बीटआर के बाहर के क्षेत्रों में विस्तारित किया जाना चाहिए।

राज्य मंत्रिमंडल ने सात जुलाई की बैठक में समुदाय को संरक्षित वर्ग घोषित करने वाली अधिसूचना जारी करने का फैसला किया था।

गोरखा स्वायत्त परिषद मांग समिति (जीएसीडीसी) के अध्यक्ष हरका बहादुर चेत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कई वर्षों से हम यह मांग कर रहे थे कि हमारे समुदाय की पहचान गोरखा के रूप में की जाए। हमें नेपाली बताये जाने से हमे ऐसा लगता था कि हम भारत के नहीं बल्कि नेपाल के रहने वाले हैं। ’’

भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई के प्रमुख प्रकाश दहल ने कहा , ‘‘गोरखा समुदाय के लिए यह (फैसला) ऐतिहासिक है, जो वर्षों से अस्मिता के संकट से जूझ रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर