लाइव न्यूज़ :

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेता बिनॉय तमांग ने पार्टी छोड़ी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:57 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जुलाई गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के अध्यक्ष बिनॉय तमांग ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अपने गुट के नेताओं से उनके नाम का इस्तेमाल अपने प्रमुख के रूप में करने से परहेज करने का आग्रह किया।

जीजेएम महासचिव अनिल थापा को लिखे पत्र में तमांग ने लिखा, ‘‘2019 और 2021 में लगातार दो बार चुनाव हारने के बाद जीजेएम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है।’’

तमांग ने कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है और उनके गुट के नेताओं को अब उनके नाम का इस्तेमाल अपने प्रमुख के रूप में नहीं करना चाहिए। बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह दार्जिलिंग के लोगों के हित के लिए काम करेंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि आने वाले दिनों में वह नया राजनीतिक संगठन बनाएंगे या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू