भव्य रूप से सजाया गया अयोध्या, दिवाली के दिन जलेंगे 5.50 लाख दीये, बनेंगे कई विश्व रिकॉर्ड
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 20:40 IST2019-10-25T20:40:02+5:302019-10-25T20:40:02+5:30
दीपोत्सव का आयोजन होता है, लेकिन इस बार की दिवाली कई मायनों में खास होगी। अयोध्या केस का फैसला आने वाला है। उससे पहले योगी सरकार अयोध्या में दिवाली के जश्न को यादगार बनाने।

स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे साढ़े पांच लाख दीयों को जलाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 24 अक्टूबर को अयोध्या में "दीपोत्सव" मनाया जाएगा। आज अयोध्या को भव्य रूप से सजाया गया है।
वैसे तो योगी सरकार हर बार अयोध्या में भव्य दिवाली मनाती है। दीपोत्सव का आयोजन होता है, लेकिन इस बार की दिवाली कई मायनों में खास होगी। अयोध्या केस का फैसला आने वाला है। उससे पहले योगी सरकार अयोध्या में दिवाली के जश्न को यादगार बनाने।
Ayodhya: Arrangements underway at Saryu Ghat for 'deepotsav' event which will be held tomorrow. Over 5.50 lakh earthen lamps will be lit during the event. #Diwalipic.twitter.com/beR1YbUugO
— ANI UP (@ANINewsUP) October 25, 2019
26 अक्टूबर को दीपोत्सव की तैयारी में अयोध्या सजकर तैयार हो रहा है। अयोध्या में राम की पैड़ी में लाखों दीये सजाए जा चुके हैं। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे साढ़े पांच लाख दीयों को जलाएंगे। इस बार साढ़े पांच लाख दीये जलाने की तैयारी है, जो एक बार फिर विश्व कीर्तिमान होगा।
रामचरितमानस का लेजर शो, 13 देशों की रामलीला, साढ़े 5 लाख दीपों का कीर्तिमान और सतरंगी लाइट्स इस बार अयोध्या का मुख्य आकर्षण होंगे। इस बार राम की पैड़ी को भी नए तरीके से बनाया गया है। सरयू के साफ पानी को राम की पैड़ी में लाने की तैयारी की गई है। किनारों को चौड़ा किया गया है, जहां दीयों की तादाद बहुत ज्यादा होगी। सिर्फ राम की पैड़ी ही नहीं, बल्कि सरयू किनारे भी दीपोत्सव की भव्य तैयारी की गई है. दूर-दूर से लोग अयोध्या पहुंचने लगे हैं।